हाथरस के थाना सिकंदराराव क्षेत्र के एटा रोड पर घने कोहरे के चलते लगभग आधा दर्जन वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर इलाका पुलिस व एम्बुलेंस तथा एनएच की बचाव गाड़ी पहुंची।
पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला। राहत बचाव कार्य करते हुए एक पुलिसकर्मी के हाथ में चोट लग गई। घटना से एमएच रोड पर पर वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। जिसको हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया।
बता दें कि सोमवार को सुबह से ही बहुत घना कोहरा पड़ रहा है जिसके चलते हाईवे पर विजिबिलिटी बिल्कुल ना के बराबर है। जिसके फलस्वरूप सिकंदराराव थाना क्षेत्र के जीटी रोड़ हाइवे पर स्थित मुगलगढ़ी के पास एक डंपर ट्रक रोड पर खड़ा था जिसे पीछे से आने वाले वाहन देख नहीं पाए और उससे टकराकर एक दूसरे में घुसते चले गए। और आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए जिनमें बैठे हुए लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गये।
दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरो व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, वही दुर्घटना की सूचना पर इलाका पुलिस और हाईवे की राहत बचाव टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई, जिनके द्वारा रेस्क्यू कर वाहनों में से घायलों को निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दराराव पहुंचाया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।