हाथरस। सहपऊ ब्लॉक के गांव गढ़ी एवरन में नवीन राशन डीलर के चयन के लिए खुली बैठक हुई। पूर्व के राशन डीलर राशन वितरण में गड़बड़ी करता था व फर्जी कागज लगाकर डीलर बन गया था। जिससे ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान से शिकायत की गई।
ग्राम प्रधान श्याम सुंदर ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की जिसके चलते पूर्व राशन डीलर मनीश कुमार से राशन की दुकान हटा दी गई थी और रसीदपुर नारायण गांव में अटेच कर दी गई थी। वहीं आज उच्चाधिकारियों द्वारा गांव में राशन डीलर के चयन के लिए खुली बैठक की गई जहां एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी अमरीश अग्रवाल ग्राम प्रधान श्याम सुंदर सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सभी ग्रामीण एसडीओ पंचायत अनिल उपाध्याय मौजूद थे। जहां राशन डीलर के लिए दो पर्चा भरे गये जिसमें अनीता देवी पत्नी भूरा और दूसरा अदति पत्नी मनमोहन।
जहां अनीता देवी के पक्ष में 103 लोग खड़े हुए वहीं अदिति के पक्ष में 40 लोग खड़े हुए वहीं ग्रामीणों द्वारा अनीता देवी को राशन डीलर नियुक्त किया गया। वहीं एसडीओ पंचायत ने बताया कि यह रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी उच्चाधिकारियों द्वारा अनीता देवी को राशन डीलर नियुक्त किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा तो अनीता देवी के पक्ष में 103 लोग खड़े हुए हैंं।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।