हाथरस। जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दृष्टिगत संविलयन विद्यालय हतीसा एवं प्राथमिक पाठशाला हतीसा नगर क्षेत्र हाथरस के बूथों का निरीक्षण कर अधिक से अधिक नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित बी0एल0ओ0को अधिक से अधिक नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में बढ़ाये जाने हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से छात्र/छात्राओं के माध्यम से स्वीप कार्यक्रमों एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन करने निर्देश दिए।
उन्होनें राशन डीलर को अधिक से अधिक नये मतदाताओें का नाम सूची में दर्ज कराने में सहयोग करने के निर्देश दिए। जो फार्म प्राप्त हो रहें है उनकों तत्काल आॅनलाइन किये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें पंजिका का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक पाठशाला हतीसा के बाहर बकारी बंधे होने, ट्रैक्टर खडे होने एवं रास्ते में दुकान/खोखा रखे होने पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए साथ ही पुनरावृत्ति होने पर संबंधित के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डा0 बसंत अग्रवाल, उप जिलाधिकारी सदर बी0एल0ओ0 आदि उपस्थित रहें।

.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।