डीआरबी कालेज में बच्चों को बताये गये यातायात नियम, छात्र-छात्राओं एवं स्टॉफ को किया गया जागरुक

हाथरस। पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा “यातायात माह नवम्बर-2023” के तहत श्री दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं एवं स्टॉफ को जागरुक किया गया।

आज पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा “यातायात माह नवम्बर-2023” के तहत श्री दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान एसआई यातायात  राजीव कुमार व अन्य यातायात पुलिसकर्मी तथा श्री दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चेतन प्रकाश, स्कूल स्टॉफ व स्कूल की छात्र-छात्राएं मौजदू थे । कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराते हुए जागरूक किया गया तथा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा  छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टॉफ को बताया गया कि सडक हादसों में मृत्यु दर बढ़ रही है, इसको रोकने के लिए हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि यातायात नियमों का पालन करें।


कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्टॉफ को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टंट बाइकिंग से बचें, वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें तथा दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठायें। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्टॉफ को पैम्फलेट्स वितरित किये गये जिस पर विस्तार से सभी यातायात नियमों का उल्लेख है तथा सभी से इस यातायात माह को सफल बनाने हेतु सहयोग करने की अपील की गयी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1