हाथरस। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर व प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी की अनुमति से समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हाजी नवाब हसन के द्वारा जिला अल्पसंख्यक सभा की कमेटी की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष हाजी नवाब हसन ने कहा है कि समाजवादी पार्टी में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाएगा। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव आ रहे हैं इसमें पूरी मजबूती के साथ संगठन को बूथ स्तर पर तैयार किया जाएगा और समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता 2024 के चुनाव में पार्टी को जिताने का काम करेगा।
कमेटी की घोषणा करते समय उनके साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता कमालुद्दीन मलिक, समाजवादी पार्टी हाथरस विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सदस्य राम नारायण काके, डा. रिजवान मलिक, पूर्व शहर अध्यक्ष मोहम्मद शाह, अकील कुरैशी आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।