Top News

विभिन्न रेस्टोरेंटों/ढाबों/परचून दुकानों की आबकारी टीम द्वारा की गई चेकिंग

हाथरस। अवैध शराब निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण/अपमिश्रण के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत तथा आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण तथा जिला आबकारी अधिकारी हाथरस कृष्ण मोहन के नेतृत्व में आज जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा थाना हसायन अंतर्गत रति का नगला ,श्रीनगर ,हरिनगर, बदनपुर तथा थाना मुरसान अंतर्गत कंचना, गोबरारी,मुरसान कस्बा तथा थाना हाथरस गेट अंतर्गत लहरा ,नगला कुंवरजी ,परतापुर ,गढ़ी तलना, धतुरा खुर्द  तथा थाना सासनी अंतर्गत मौजपुर, अखरोई, जंगपुर, शाहपुर खुर्द तथा थाना सादाबाद अंतर्गत ग्राम गीगला, गुरुसोटी, गोविंदपुर, नगला कंचन, बारोस आदि क्षेत्रों में दबिश दी गई ।


साथ ही उक्त क्षेत्र में स्थित विभिन्न आबकारी दुकानों पर टेस्ट परचेसिंग करते हुए औचक निरीक्षण किया गया तथा अनुज्ञापियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उक्त क्षेत्र में स्थित विभिन्न रेस्टोरेंटों/ढाबों/परचून दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान लोगों को अवैध एवं जहरीली शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की जानकारी होने पर तुरंत आबकारी विभाग को सूचित करने के लिए कहा गया. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा। कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार आबकारी निरीक्षक(हाथरस सदर) तथा अच्छे लाल मिश्र आबकारी निरीक्षक (सासनी)मय आबकारी स्टॉफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने