सासनी। आज नेकी की दुकान पदाधिकारी संस्थापक दीपक शर्मा व जिलाध्यक्ष सौरभ जैन ने सं0 वि0 समामई सासनी पहुंच कर त्योहार के अवसर पर विधालय की रसोईया को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया तथा बच्चों को झूला व खेल खेल में शिक्षा हेतु उपयोगी सामान उपलब्ध कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक शर्मा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देकर जरूरतमंदों की मदद करने हेतु बच्चों को जीवन में नैतिक शिक्षा का महत्व बताया तथा सौरभ जैन ने सभी बच्चों व अध्यापकों से सामान के प्रभावी उपयोग के विषय में चर्चा की । तत्पश्चात पदाधिकारियों ने भट्टा पर पहुंच कर जरूरतमंदों को कपड़े,दरी आदि वितरित किये। विधालय स्टाफ ने पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा संस्थापक दीपक शर्मा ने जन्मदिन मनाया और शुभकामनाएं दीं ।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।