एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर कालेज में आपरेशन जागृति कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

हाथरस। श्याम कुंज स्थित एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर कालेज में यूनिसेफ द्वारा निर्धारित आॅपरेशन जागृति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन सी0ओ0 सिटी सुरेन्द्र सिंह एवं इन्सपेक्टर कोतवाली, हाथरस विजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत रवेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में स्काउट/गाइड द्वारा बैण्ड की मधुर ध्वनि के साथ ‘‘अतिथि हमारे बीच में स्वागत है श्रीमान् का’’ हर्ष-हर्ष जय-जय एवं स्वागतम-सुस्वागतम के गगनभेदी उद्घोष द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि सी0ओ0 सिटी सुरेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विजय कुमार सिंह का स्वागत एम0एल0डी0वी0 के चेयरमैन स्वतंत्र कुमार गुप्त, कार्डिनेटर शैलकान्ता गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, डी0आर0बी0 के प्रधानाचार्य चेतन्य प्रकाश, एम0एल0डी0वी0 की प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय, प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एडवोकेट) द्वारा माल्यार्पण एवं बुके देकर किया। गीता गौतम एवं प्रियंका जैन के निर्देशन में छात्राओं द्वारा आॅपरेशन जागृति से सम्बन्धित उत्कृष्ट कोटि की रंगोली बनायी गयी, जिसकी अतिथियों द्वारा मुक्त हृदय से सराहना की गयी। 


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि सी0ओ0 सिटी सुरेन्द्र सिंह ने आॅपरेशन जागृति पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं के अधिकारों को जहाँ संरक्षण/सुरक्षा प्रदान करना है, वहीं महिलाओं/लडकियों को ढाल बनाकर रंजिश में झूठे एवं तथ्यहीन प्राथमिकियों की जाँचोपरान्त शोषित वर्ग को न्याय दिलाना है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बतलाया कि मिशन शक्ति एवं आॅपरेशन जागृति दोनों में अन्तर है। मिशन शक्ति महिलाओं/बालिकाओं के अधिकारों के लिये संचालित कार्यक्रम है, वहीं आॅपरेशन जागृति महिलाओं/बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा के साथ उन निर्दोष लोगों को न्याय दिलाना है, जिन्हें रंजिशन फँसाया गया है। उन्होंने कहा कि अपने घर की महिलाओं/बालिकाओं के द्वारा झूठी लिखायी गयी प्राथमिकी से जहाँ घर की महिलाओं/ बालिकाओं की इज्जत पर दाग लगता है, वहीं जिस व्यक्ति के विरूद्ध महिला/बालिका स्वार्थ-सिद्धि के लिये झूठी एफ0आई0आर0 लिखवाने का दुस्साहस किया जाता है, उन्हें भी न्याय दिलाना है। इस अवसर पर एम0एल0डी0वी0 एवं डी0आर0बी0 की छात्राओं ने आॅपरेशन जागृति के सम्बन्ध में अपनी जिज्ञासाओं को इन्सपेक्टर कोतवाली के समक्ष रखा, जिसको उनके द्वारा सम्यक निस्तारण किया गया।


कार्यक्रम में आगरा रोड़ पुलिस चैकी इन्चार्ज शान्ति शरण यादव, दाऊजी पुलिस चैकी इन्चार्ज राजीव कुमार शर्मा अपने पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम में अनुष्का, रिद्धि, लव, देव, लक्षिका, वंशिका आदि ने संगीत प्रवक्ता काजोल वाष्र्णेय के नेतृत्व में वक्तव्य, काव्य पाठ एवं नुक्कड़-नाटक आदि द्वारा आॅपरेशन जागृति का उत्कृष्ट संदेश बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राओं/छात्रों एवं उनके अभिभावकों तक पहुँचाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एम0एल0डी0वी0 एवं डी0आर0बी0 के स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन करते हुये ललिता पाठक ने कहा कि ‘‘ले मशालें चल पड़े है, लोग मेरे गाँव के, अब अंधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गाँव के’’। अन्त में संस्था के चेयरमैन स्वतंत्र कुमार गुप्त द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1