प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना केन्द्र में बांटी गयी ड्रेस

हाथरस/सासनी। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में से एक है. यह कौशल विकास एवं उद्यमता मंत्रालय की ओर चलाई जाती है।
   यह विचार नानऊ रोड स्थित पीएमकेवीवाई प्रशिक्षण दे रहे एसपीओसी विजेन्द्र सागर ने यूनिफाॅर्म वितरण के दौरान प्रकट किए। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य देश के युवाओं को उद्योगों से जुड़ी ट्रेनिंग देना है जिससे उन्हें रोजगार पाने में मदद मिल सके। इसमें ट्रेनिंग की फीस सरकार खुद भुगतान करती है। सेंटर पर करीब 50 छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म वितरित की गई। जिसमें टीशर्ट और बैग के अलावा अन्य सामान भी दिया गया। इस दौरान सेंटर मेनेजर ज्ञानेन्द्र कुमार, डीपीएमयू विजय गोस्वामी, ईवीएएम सादाब अली, टीचर किशन पाल सिंह, संजय सिंघानिया, निशा कुमारी, प्रभा शंकर, अजय कुमार, मोहिनी, दुर्गेश, तनु मलिक, लबली, अनुज, शूभम, विशाल, गीता, काजल, इरफान, राहुल आदि का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1