गौशाला में नगर पंचायत ने की अस्थाई सुबिधा हीन व्यवस्था लोग परेशान
हाथरस/हसायन। शासन प्रशासन के निर्देश पर नगर पंचायत के द्वारा आवारा पशुओ की रोकथाम हेतु बनवाई गई अस्थाई गौशाला में नगर पंचायत के द्वारा पशुओ के लिए ठंड संे बचाने के लिए एक नया टीन शेड काफी कम जगह पर डलवा दिया गया है।कस्बा के लोगो का कहना है कि नगर पंचायत के द्वारा बनवाई गई अस्थाई गौशाााला में पशुओ के लिए ठंड में बचाने हेतु एक मात्र टीनशेड दीवार के सहारे हल्के डंडो पर लगा दिए जाने के कारण गिरासू हालात में टिका हुआ है।अस्थाई गौशाला में पशुओ के खाने के लिए चारा व भूसा के साथ पीने के लिए पानी की व्यवस्था नही कराई गई है।कस्बा में बनखंडेश्वर महादेव मंदिर बगीची के निकट बनी हुई अस्थाई गौशाला के द्वारा पर कोई गेट नही होने के कारण पशु नगर पंचायत की लापरवाही के कारण भाग जाते है।नगर पंचायत के द्वारा आवारा पशुओ की रखवाली के लिए कोई चैकीदार व कर्मचारी भी तैनात नही किया गया है।रबिवार को गौशाला का निरीक्षण करने के लिए जब कस्बा के कुछ मीडिया कर्मी गौशाला पहुंचे।तो अस्थाई गौशाला नगर पंचायत ने सिर्फ दिखावे मात्र के लिए बनवा रखी है।कस्बा के लोगो का कहना है कि इसी अस्थाई गौशाला के नाम पर लाखो रूपए का बजट भी पास करा लिया जा सकता है।इस सबंध में जब नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डाॅ बृजेश कुमार सिंह से बातचीत करने का प्रयास किया।तो ईओ ने मोबाइल पर घंटी बजने के बाद भी रिसीव नही किया गया।वही नगर पंचायत के बरिष्ठ लिपिक बाबूराम का कहना है कि नगर पंचायत के द्वारा अस्थाई गौशाला में पशुओ के लिए चारे पानी के साथ उनकी रखवाली के लिए भी व्यवस्था कराई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।