दुकानदारो ने बंद कर नाली सडक पर हो रही गंदगी

हाथरस/हसायन। नगलारति तिराहे पर पीडब्ल्यूडी बिभाग के द्वारा सडक निर्माण कार्य के दौरान सडक पर पानी न भर जाने के उदेश्य से बनवाई गई नालियों को दुकानदारों के द्वारा बंद कर दिए जाने से नाली से होने बाली जलनिकासी के बंद होने केे कारण गांव के घरो का गंदा पानी नगला रति की सडक पर फैल रहा है।सडक पर पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों के साथ नगला रति टैम्पो स्टेंड पर पहुंचने बाले राहगीरो को गंदे पानी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।ग्रामीणों ने इस समस्या के बारे में ग्राम प्रधान को अबगत कराया गया।तो प्रधान ने उक्त मामला पीडब्ल्यूडी बिभाग का होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड लिया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1