एसडीएम ने दिए तारकसी कराने के निर्देश
हाथरस। सलेमपुर पुलिस चैकी क्षेत्र के गांव नगला कांच के निकट मोहन मिकिंस की प्राइबेट जमीन पर प्रशासन ने जिले के आवारा पशुओ की रोकथाम कराए जाने के लिए दो माह के लिए अस्थाई गौशाला बनवाए जाने के लिए गुरूवार की शाम को जगह का मुआयना कर चयन करते हुए एसडीएम ने खंड बिकास अधिकारी शैली गोविल को स्थल की तारकशी कराए जाने के निर्देश दिए।इधर मोहन मिंकिंस के कर्मचारियों ने एसडीएम के सामने रास्ते को बंद किए जाने को लेकर ऐतराज जताते हुए नाराजगी भी जताई।इस पर एसडीएम ने कर्मचारियों से कहा कि मात्र दो माह के लिए ही अस्थाई गौशाला बनवाई जा रही है।गुरूवार की शाम को एसडीएम अंजुम बी ने खंड बिकास अधिकारी शैली गोविल, सहायक पंचायत अधिकारी फूल सिंह, रिषीपाल सिंह, बीरपाल सिंह, ग्राम बिकास अधिकारी संजीव सारस्वत व ग्राम प्रधान पति कलूपुरा देबेन्द्र सिंह के साथ नगला कांच की जमीन पर मोहन मिकिंस की प्राइबेट जगह पर हो रही बाउंड्री बाले 250 हेक्टेयर भूमि का अस्थाई गौशाला के लिए जमीन का निरीक्षण किया।एसडीएम अंजुम बी ने बताया कि जिले व क्षेत्र के आवारा पशुओ के लिए नगला कांच व सलेमपुर चैकी के पीछे नगला ढक के निकट अस्थाई दो माह के लिए गौशाल बनवाई जा रही है।जल्द ही गौशाला के लिए पानी व चारे की व्यवस्था कराने की कोशिष की जा रही है।चारे की व्यवस्था होते ही अस्थाई गौशाला का निर्माण होने पर आवारा पशुओ को यहां पर लाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।