गेंहू की फसल में पानी चले जाने पर दबंग ने की मारपीट

हाथरस/हसायन। क्षेत्र के गांव गंगापुर में मंगलवार को एक दबंग किसान ने एक किसान के साथ सिंचाई किए जाने के दौरान गेंहू के खेत में पानी चले जाने को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर डाली।इस घटना के संबध में पीडित किसान ने डायल 100 पर घटना की सूचना दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को लेकर  कोतवाली पहुंची।जहां से पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भिजवा दिया।राजवीर सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी गंगापुर मंगलवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहा था।सिंचाई किए जाने के दौरान पडौसी गांव के दबंग इत्र व्यापारी के खेत में खडी गेंहू की फसल में पानी चले जाने के कारण दबंग इत्र व्यापारी ने किसान राजवीर सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट किए जाने के कारण नाक से खून निकल आया।किसान ने घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1