कटान के दौरान लकडी से भरा टैक्टर रोकने पर बीट प्रभारी से नौकझौक

           दो बार रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी हो रहा था अबैध कटान              
हसायन। क्षेत्र के गांव मथुरापुर में कानऊ राजवाहे के निकट हरे पेडो के अबैध कटान की सूचना पर बुधवार की शाम को लकडियो से भरे हुए टैक्टर को रोकने के दौरान टैक्टर कोतवाली लेकर आने पर वन माफियाओ ने क्षेत्र के एक बीट प्रभारी के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान वन माफिया बीट प्रभारी को डरा धमकाने के बाद अंधेरा होने का फायदा उठाकर टैक्टर भरी लकडियों को लेकर कस्बा हसायन की तरफ भाग आए। घटना के बाद भी बीट प्रभारी ने वन माफियाओ की दबगई के कारण चुप्पी साध ली है।वीट प्रभारी के द्वारा कोतवाली में कोई सूचना भी नही दी गई है।क्षेत्र के गांव मथुरापुर में कुछ वन माफियाओ के द्वारा बिना परमीशन लिए ही आम के बाग में खडे हरे पेडो का कटान करना शुरू कर दिया गया।इस सबंध में बीट प्रभारी के द्वारा लकडी कटवाने बाले एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी।लकडी कटान की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी वन बिभाग के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न किए जाने के बाद उक्त वन व्यक्ति के द्वारा जमकर हरे पेडो का कटान किए जाने की सूचना पर बुधवार को बीट प्रभारी ने लकडी से भरे टैक्टर को रास्ते में रोककर वन बिभाग के रेंजर के यहां पर ले जाने की जिद किए जाने के दौरान बीट प्रभारी व लकडी काटने बाले लोगो के बीच जमकर कहासुनी भी हो गई।उक्त घटना की जानकारी वीट प्रभारी ने अपने बिभाग के अधिकारियों को भी दे दी है।वन रेजर पीके शर्मा का कहना है कि वह अपने पर्सनल कार्य से हापुड आए हुए है।मगर बीट प्रभारी के द्वारा बुधवार की शाम को टैक्टर रोकने के दौरान अभ्रदता किए जाने की घटना की जानकारी उन्हे दी गई है।उन्होने लकडी काटने बालो के खिलाफ दो दो एफआईआर कराई थी।फिर भी कटान न रूकने के बाद भी जब बुधवार की शाम को बीट प्रभारी पहुंचा।तो उसके साथ इन लोगो ने कहासुनी कर दी थी।वह फिर से तीसरी बार घटना की रिपोर्ट कराएगें।वन रेंजर ने बताया कि बिभाग को पुलिस का कोई सहयोग न मिलने पर कटान रोकने में अक्षम साबित हो रहे है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1