अवैध शस्त्र बनाने वाले गिरोह का सिकन्दराराव पुलिस ने किया खुलासा

      - 2 दर्जन से अधिक बने हुए तमंचे बंदूक और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद -        

         - 4 आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार -           

हाथरस। जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली सिकन्दराराव क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने वाले गिरोह को दबोचकर पुलिस ने खुलासा किया है। 2 दर्जन से अधिक बने हुए तमंचे बंदूक और शस्त्र बनाने के उपकरण भी यहां से पुलिस ने बरामद किये हैं। साथ ही 4 आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार किये हैं। एसपी ने थाना पुलिस को 5 हजार के इनाम से सम्मानित करने की घोषणा की है।
    हाथरस के थाना सिकन्दराराव इलाके को अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्रियों का गढ़ माना जाता है, सिकन्दराराव पुलिस को काफी दिन से सूचना मिल रही थी की पुरदिलनगर के आसपास अवैध शस्त्र बनाये जाने का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर आज तड़के सिकंदराराव कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने छापा मारकर बड़े पैमाने पर बने व अधबने हथियार बरामद किये साथ ही 4 अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी हाथरस जयप्रकाश ने बताया की आज सुबह इन से मुठभेड़ हुई और 4 आरोपी गिरफ्तार किये गए। जिनसे 22 बने तमंचे एक रायफल एक पोनिया एक बंदूक और अधबने हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए है। ये शातिर आसपास के जिलों में हथियार सप्लाई करते थे। मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी प्रेम पाल मौके से भागने में सफल हो गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1