हाथरस/सिकंदराराव। भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान मे एक कवि सम्मेलन का आयोजन लालाराम महाविद्यालय नगला भूड़ माधुरी में किया गया। कवि सम्मेलन का साधना सिंह अध्यक्ष सहकारी संघ अगसौली व मनोज यादव प्रधान अगसौली ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि राघवेन्द्र पचैरी रांगेय ने की तथा संचालन शिवम कुमार आजाद ने किया।
कवि सम्मेलन में दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध कवि सर्जन शीतल ने सरस्वती वन्दना से कवि सम्मेलन की विधिवत शुरुआत कीँ
कासगंज से पधारे वरिष्ठ कवि राजवीरसिंह राजू ने सुनाया कि
शिक्षा जीने की कला,जीवन को दे प्यार।
साक्षरता की अधिकता वही राष्ट्र आधार।।
एटा से आये युवाकवि संजीव सरगम ने सुनाया
मैं भारत माँ के चरणों में अपनी जान रखता हूँ।
तिरंगा हो कफन मेरा यही अरमान रखता हूँ।।
कवि अवशेष मानवतावादी ने सुनाया
शहीदों की मिट्टी को सौ सौ नमन है.....
शायर शिवम कुमार आजाद ने सुनाया
जुल्म करके जो पशेमान नहीं हो सकते।
आदमी वो कभी इंसान नहीं हो सकते।।
कवि प्रेम सिंह प्रेम ने सुनाया
गीधराज तजि गये देश को देख धर्म की हानी.......।.....
समिति के संस्थापक महेश यादव संघर्षी व प्रांतीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि समिति सामाजिक,शैक्षिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में सम्पूर्ण उ.प्र.मे उल्लेखनीय कार्यों की तरफ अग्रसर है ,तथा सामाजिक कार्यों मे बढ चढकर भाग लेती है ।
कवि सम्मेलन मे पधारे सभी अतिथियों व कवियों एवं साहित्यिकाओं को स्मृति चिह्न, शॉल, फूलमालाओं से स्कूल प्रबन्धक राजेश यादव ,मनोज प्रधान एवं राजेश यादव अध्यक्ष सहकारी समिति अगसौली ने सम्मानित किया ।
इस मौके पर हसरुद्दीन,सुरेन्द्र यादव,बन्टी पहलवान,हरेन्द्र चैधरी, अच्छेलाल,शंकरपाल,वीरेन्द्र, जयचन्द्र लोधी, सर्वेश यादव, रामप्रकाश,नवल सिंह नेता जी, हरेन्द्र यादव, साहित्य शर्मा, राजेश यादव,राकेश कुमार,विनय यादव, देवेंद्र बघेल,अल्लानूर,संदीप, जयप्रकाश, संजय यादव, विनोद,डा.आरिफ खान, नबाब कुरैशी, मनोज सविता,अजीज खान,अनीश कुरेशी,अनीता माथुर आदि लोग उपस्तिथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।