Top News

लू से बचने के लिए सावधानियां बरतने की एडीएम ने लोगों से की अपील

हाथरस। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस0 चैहान ने बताया है कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि इस समय जनपद में अधिक तापमान होने के कारण लू (हीट-वेव)/गरम लहर की स्थिति में शारीरिक तनाव हो सकता है, जिससे मृत्यु की स्थिति भी आ सकती है। लू (हीट-वेव)/गरम लहर की दौरान प्रभाव को कम करने के लिए सावधानियां बरते।
    जिसके तहत पर्याप्त मात्रा में पानी/तरल पदार्थ जैसे छाछ, नींबू का पानी, आम का पना का उपयोग करें। हल्के रंग के सूती एवं ढ़ीले कपडे एवं सर को ढ़कें एवं कड़ी धूप से बच। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से पोछे अथवा नहलाएं तथा चिकित्सक से सम्पर्क करें। लू लगने के लक्षणों को पहचाने, यदि कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी महसूस हो, तेज पसीना और झटका जैसा महसूस हो, चक्कर आए तो तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें। बीमार और गर्भवती महिला कामगारों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
     उन्होने कहा कि विशेष तौर पर 12ः00 और 03ः00 के बीच सूर्य के ताप से बचने हेतु बाहर जाने से बचें एवं कड़ी मेहनत से बचें। यात्रा करते समय पानी साथ रखें। निर्जलीकरण से बचने के लिए ओ0आर0एस0 का प्रयोग करें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सूनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें। बच्चों व पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़े। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर ही रहें। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। अधिक प्रोटीन वाले तथा बासी खाद्य पदार्थ खाने से बचें। आपात् स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षणलें। जानवरों को छाया में बांधे और उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने