हाथरस। करीब 22 माह पूर्व अगवा किये 2 पुत्रों को पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक बरामद न किये जाने व अफसरों के कार्यालयों के चक्कर काट काट कर थका हारा वृद्ध पिता अब अपने परिजनों व समर्थकों के साथ पुलिस कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठ गया है।
पुलिस कप्तान कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठे वृद्ध 70 वर्षीय गोविन्द सिंह पुत्र स्व. प्यारेलाल निवासी जैन गली पुरानी छिपैटी हलवाईखाना मूल निवासी ग्राम सूरज थाना राया मथुरा का कहना है उसके 2 पुत्रों सोनवीर उर्फ सोनू व दिनेश उर्फ दिन्नू वर्ष 2016 में गांव पटा मुरसान में बटाई पर खेती कर रहे थे तथा 7 मई 2016 को उसके दोनों पुत्र गांव पटा से कहीं जा रहे थे तभी घर के पास से ही उनकी बाइक में टक्कर मारकर अज्ञात कार सवार लोग गाडी में डालकर ले गये तथा उसने अपने पुत्रों की काफी तलाश की तथा थाना मुरसान पुलिस को तहरीर दी।
पीडित पिता का कहना है पुलिस ने मेरे पुत्रों की बाइक तो बरामद कर ली लेकिन कोई जांच व कार्यवाही नहीं की तथा कार्यवाही हेतु उसने तमाम अधिकारियों से शिकायत व पत्राचार किया लेकिन कोई सूचना नहीं मिली तथा पुलिस कप्तान से भी मिला। आमरण अनशन पर बैठे वृद्ध पिता ने पुलिस कप्तान से अपने दोनों पुत्रों को बरामद करने की गुहार लगायी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।