किबाड और शटर तोडकर हजारों की चोरी

हाथरस/सासनी। कस्बा सासनी में चोरी की घटनाएं निरंतर बढती जा रही है। जिन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस नाकामयाब दिखाई दे रही है। इससे चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गये हैं और पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों में से किबाड और शटर काटकर हजारों रूपये का सामान चोरी कर लिया। मोहल्ला पारस कालोनी निवासी महेश पुत्र लाखन सिंह हलवाई की दुकान करता हैं। यह दुकान पारस टाकीज के निकट है। वह रोजान ाकी भांति भली प्रकार अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। इसी बीच रात को अज्ञात चोरों ने दुकान में लगी लकडी की किबाड तोडकर उसकी दुकान के गल्ले में रखे 500 रूपये की रेजगारी तथा मिठाई चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने बजरिया में स्थित भगवान पुत्र कल्यान दास की दुकान केा निशाना बनाते हुए उसका शटर तोड दिया। चोरों को दुकान में कुछ नहीं मिला मगर दुकान में करीब दर्जनभर पीतल की प्रतिमाएं रखी थी। उन्हें चोरी कर लिया। यह दुकान स्वामी सुबह जब अपनी दुकानों पर पहुंचे तो किबाड और शटर टूटे देखकर होश उड गये। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय दुकानदारों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीडित दुकानदारों ने घटना की तहरीर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दी है। बता दें कि रविवार-सोमवार की रात को भी चोरों ने एक चक्की दुकान से आटा चोरी कर लिया था। जिसे लेकर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था। मगर 24 घंटे में भी पुलिस चोरी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। चोरों के कारण दुकानदारों केा चोरी का भय सता रहा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1