सासनी । आज तहसील परिसर में तहसीलदार ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व में तहसील दिवस का आयेाजन किया गया। जिसमें 32 शिकायतें दर्ज की गई। इन शिकायतों में 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में यू ंतो फरियादियों का तांता लगा रहा मगर 32 लोगों की ही शिकायतें दर्ज हो सकी। जिसमें राजस्व की 11, पुलिस 10, विकास 06, तथा विद्युत की 03 शिकायतें दर्ज की गई। दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान कानूनगो शिवा यादव, आरके एसआई अनिल कुमार, नायब नाजिर रतन सिंह, लेखपाल मोहसिन खां, सचिन शार्म, धर्मवीर सिंह, मेघा जैन, संगीता राठौर, रेनू शर्मा, मनोज शर्मा, विवेक वार्ष्णेय, सुरेन्द्र बाबू, जनरल सिंह, रामनिवास, जगन्नाथ प्रसाद, शिव कुमार दीक्षित, अरविंद कुमार तेजवीर सिंह, गौरव चौधरी, सचिन पुण्डीर, नरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, विजय शर्मा आदि सहित संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
तहसील दिवस मे आई 32 शिकायतें
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।