हाथरस/सासनी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल के बैनर तले तहसील परिसर में आंशिक धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें किसानों ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के भरपाई की मांग की है। आज आंशिक धरने के दौरान किसानों ने कहा है कि बेमौसम बरसात और आंधी तथा ओलावृष्टि के कारण सैकडों किसानों की हजारों बीघा फसल बर्वाद हो गई हैं जिससे किसान की आर्थिक समस्या और बढ गई है। सरकार को किसान के हित में सोचते हुए उसे आर्थिक सहायता में सहयोग करना चाहिए। किसानेां ने कहा है कि इस ओलावृष्टि के दौरान किसान का करीब 80 से 90 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। अतः सरकार को किसान को इसकी भरपाई के लिए सहयोग करना चाहिए। आलू की खरीद का उत्तर प्रदेश सरकार का कागजी आदेश किसानें के साथ भद्दा मजाक है, सरकार किसानों को 1500 रूपये प्रति कुंतल की दर से खरीदकर पिछले बर्ष जैसा हवाई आदेश न करे। जिससे किसानों की भावनाओं को ठेस पहुचे और किसान फिर से कर्ज तले दब जाए। जंगली पशुओं ने किसानों की जो फसल नष्ट की है उसका मुआवजा दिलाया जाए। और इन जानवरों से छुटकारा दिलाने के लिए उपाय किए जाए। ज्ञापन देने वालों में चैधरी हरपाल सिंह, विनोद कुमार पुण्डीर, हरपाल सेंगर, उमाशंकर बागड, हरीशंकर उपाध्याय, चैधरी राजकुमार सिंह, ओमप्रकाश दीक्षित, चित्तर सिंह, राजेन्द्र सिंह, विशम्भर सिंह, प्रेमचंद, चरन सिंह, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
किसानों ने एसडीए को दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।