धमकी की शिकायत पर पुलिस नही कर रही कार्यवाही

हाथरस/सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गांव भोजगढी क माजरा नगला मोहन  में एक युवक को नामजदों द्वारा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की है। जिसे लेकर पीडित काफी भयभीत हैं। पीडित ने शिकायत एसपी से की है। प्रेषित शिकायत में कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजगढी क माजरा नगला मोहन निवासी विष्णु पुत्र पुत्र तुलाराम ने कहा कि उसे तीन मार्च दिन शनिवार को नामजदों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की थी। जिसकी शिकायत कोतवाल में नामजदों के खिलाफ की थी। उसके बाद भी नामजद रोजाना जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिससे पीडित काफी भयभीत है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। पीडित ने अब एसपी से नामजदों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1