Top News

भारतीय किसान यूनियन ने पंचायत कर समस्याओं के समाधान के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

     हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो     
हाथरस/सिकन्दराराव। मंगलवार को तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन ने पंचायत कर जिलाधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। पंचायत की अध्यक्षता मुफ्तीसिंह पहलवान ने की तथा संचालन जिला प्रवक्ता साजिद अली ने किया। पंचायत में ग्राम समाज की जमीन को जिन किसानों ने जोता है उसका यूनियन ने विरोध करते हुये प्रशासन से फसल कटने के बाद कब्जा मुक्त कराने की मांग की तथा किसानों की ऐसी जमीन जिस पर किसान का वैधानिक अधिकार होने पर भी वन विभाग ने अवैध दर्ज कर दिया हैउसे निरस्त कर किसान के अधिकार को पूर्ववत ही रहने देने की मांग की गयी। पंचायत के दौरान ग्राम खेमगढी, नौरथा ईशेपुर आदि ग्रामों में कब्जामुक्त करने का जो नोटिस दिया गया है उसे फसल कटने तक रोका जाने एवं हसायन थाने में ग्राम नगला डांडा, धुवई, सीतलवाडा में वन विभाग द्वारा दर्ज मुकदमे को तुरन्त एफ0 आर0 लगा खत्म कराने की मांग की गयी। समस्याओं का समाधान तुरन्त न किये जाने पर प्रशासन को किसान यूनियन द्वारा कठोर आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी भी दी गयी। पंचायत सम्पन्न होने के बाद किसानों ने एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नौबत सिंह, उदयवीर सिंह यादव, दिनेश कुमार सिंह, विवेकशील राघव, सत्यदेव पाठक , उम्मेद अली ओमप्रकाश, निशांत चोहान, रंजीत पोरूष, आदि किसान मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने