हाथरस/हसायन। क्षेत्र के जलधारा देवी महाविद्यालय में चार छात्रों को परीक्षा नहीं देने डी गयी। छात्रोंने कोतवाली में तहरीर दे दी है। इस बारे में छात्रों का कहना है कि वह लगभग सवा सात बजे कॉलेज में पहुंच गये मगर प्रबंधक के पुत्र पार्थ ने उन्हें अंदर कॉलेज से निकाल दिया। छात्रों का कहना है कि उन्हें फर्जी बताकर बाहर निकाल दिया गया। जबकि उनके पास प्रवेश पत्र थे। छात्रों ने इसकी शिकायत कोतवाली हसायन में की है। वही केंद्र व्यवस्थापक शेर सिंह का कहना है कि छात्र समय से नही आये थे । इसलिये उन्हें परीक्षा नही देने दी गयी है।
जलधारा देवी महाविद्यालय में चार छात्रों को नही देने दी परीक्षा, छात्रों ने थाने में दी तहरीर
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।