दो माह के मासूम की मां प्रेमी संग हुयी फुर्र, कोतवाली में दी तहरीर

हाथरस/सासनी। प्रेमिका को प्रेमी के सामने अपनी ही कोख से जन्मे मासूम का प्यार छोटा पड गया। कोई भी मां अपने दिल के टुकडे को दूर नहीं कर सकती मगर यह दस्साहस एक मां ने कर दिखाया। अपने दो माह के मासूम को सास के पास सुला गई और अपने प्रेमी संग फुर्र हो गई। सुबह होने पर परिजनों को महिला के भाग जाने के बारे में पता चला। तो कोतवाली में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। मगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने पर पीडित परिवार फिर कोतवाली पहुंचा और पुलिस से मासूम की मां को मिलाने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला छिपैटी निवासी दीपक की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व आगरा क्षेत्र के गांव उजरई की चांदनी से हुई थी। चांदनी की शादी में दान दहेज उसके बहन व बहनोई द्वारा दिया गया तथा शादी भी उन्होंने ही की थी। किसी प्रकार उसकी आंख गांव समामई के एक युवक से लड गई। इस बात की भनक परिवार के किसी व्यक्ति को नहीं थी। दो माह पूर्व चांदनी को एक पुत्र पैदा हुआ। जिससे परिवार में जमकर खुशियां मनाई गई। एक मार्च को सभी लोग होली जलाने के बाद जौ आदि बांटने में जुटे थे। तभी चांदनी अपने दो माह के पुत्र को अपनी सास के पास छोड सुला दिया और अपने प्रेमी संग फुर्र हो गई। मगर चांदनी को प्रेमी के साथ जाते हुए मोहल्ले के एक युवक ने देख लिया। मगर टोका नही, इसकी जानकारी उसने चांदनी के परिजनेां को दी। परिजनों ने बस स्टैंड रेलवे स्टेशन आदि पर चांदनी की काफी तलाश की मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। पीडित पति ने कोतवाली में कथित प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें पीडित ने अपनी पत्नी पर एक कंदोनी, पायजेब, अंगूठी अपने साथ ले जाने का अरोप लगया है। मगर चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई तो पीडित अपना दुखडा लेकर फिर पुलिस के पास पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे कार्यवाही का आश्वासन दिया। पीडित ने पुलिस से दो माह के मासूम को उसकी मां से मिलाने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1