भाकियू की बैंठक में किसानो ने बरसात से हुई फसल के मुआबजे की मांग

हाथरस/हसायन। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट की एक मासिक बैंठक आयोजित की गई।बैंठक में किसान नेताओ ने सरकार से हाल ही में क्षेत्र में रबिवार को आई आंधी बरसात से गेंहू की फसल का नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाऐं जाने की मांग की है।किसानो ने सरकार से गुलाब किसानों के लिए क्षेत्र में एक सरकारी मंडी स्थापित कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि कस्बा व देहात में आने बाले बाहरी व्यापारियो द्वारा एक राय होकर गुलाब की आवक को देखकर गुलाब के रेट एक जैसी ही रखे जाते है।अगर गुलाब की पैदावार के दौरान सरकारी हस्तक्षेप भी होगा।तो गुलाब किसानों को गुलाब बेंचने के दौरान फायदा भी हो सकें।बैंठक में छत्रपाल सिंह गोस्वामी,मनोहर लाल,प्रेमपाल सिंह,मृगेन्द्र सिंह,चरन सिंह,सहित तमाम किसान मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1