हाथरस/चंदपा (नेत्रपाल पाठक)। जनपद में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं है। लगातार एक के बाद एक घटना कोअंजाम देकर चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और पुलिस उन पर लगाम लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला कोतवाली चदंपा क्षेत्र के गाँव नगला विहारी का है। जहां चोरों ने लाखों रूपये के सोने के आभूषण व ढाई लाख रूपये पार कर लिये। घर वाले सोते रहे और चोर चोरी कर ले गये। नगला विहारी निवासी पवेद्र पुत्र लटूरी के यहां देर रात चोरों ने हाथ साफ किया। चोर अलमारी के लोकर से ढाई लाख रूपयेएवं सोने की चूडी, चाँदी की पाजेव, सोने की चैन ले गये। जब सुबह परिवार के लोग व महिला जागीं तो अलमारी का लोकर खुला पाया तो सभी के होश उड गये। घटना के बाद मोके पर गांव वालों की भीड लग गई। सूचना डायल 100 पर पुलिस को दी गयी तो मोके पर डायल 100 व कोतवाली पुलिस पहुँची और जांच में जुट गयी।
चोरों ने लाखों रूपये के सोने के आभूषण व ढाई लाख रूपये किये पार
hathras live
0



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।