सिकन्दराराव की पुलिस चोकी बनी अराजक तत्वो व जुआरियो की शरण स्थली

हाथरस/सिकन्दराराव। जहां एक ओर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुटी है तो वही कानून के रखवाले अपने कर्तव्यो को भूलकर अपनी पुलिस चोकियो को सूनी छोडने में कोई कसर नही छोड रहे हैं। आलम यह है कि कस्बा में पुलिस चैकी तो बनी हुयी है लेकिन वहां पुलिस का कोई भी कर्मी नजर नहीं आता है, अगर नगर व क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो फरियादी को कोतवाली जाने को ही मजबूर होना पडता है।
        बतादे कि नगर में स्थानीय पुरानी तहसील स्थित एक पुलिस चोकी तो बनी हुयी है किन्तु दुर्भाग्यपूर्ण इस चोकी पर किसी भी पुलिसकर्मी को तैनात नही देखा गया है। काफी लम्बे समय से इस पुलिस चोकी पर ताला पडा हुआ है और वही सूनी पुलिस चोकी अराजक तत्वो का जमावाडा व जुआरियो की शरण स्थली बन चुकी है। इसके चलते हुये इसपर एक कहावत चीरतार्थ है कि सूनी खेती भेडियो का राज। ठीक इसी का सटीक अर्थ है कि खाली पडी चोकी पर असमाजिक तत्वो का बोलबाला है। वहीं स्थानीय कोतवाली में चोकियो को छोडकर कोतवाली कार्यालय में दिन में ही दरोगाओं को आराम फरमाते हुऐ देखा जा सकता है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1