Top News

माता की पूजा अर्चना को मंदिरो पर उमड रही है भक्तों की भारी भीड

हाथरस/सिकन्दराराव/हसायन। शहर व देहात क्षेत्र के देबी मंदिरो पर चैत्र नवरात्र के मौके पर देबी के दर्षन पूजा अर्चना करने के लिए भोर की पहली किरण से ही मंदिरों पर भीड उमडने लगती है। माता के भक्त देबी मंदिरो में मां भगबती के स्वरूपों की पूजा अर्चना करते हैं। हाथरस शहर में बोहरे देवी मन्दिर, चिन्ताहरण माता मन्दिर, नवग्रह माता मन्दिर, शीतला माता मन्दिर सहित शहर के सभी माता मन्दिरों पर पूजा अर्चना से पूर्व महिला पुरूशों अपने घरों में अज्ञारी करने के बाद रौली चावल से तिलक बंदन कर पुश्प व दुग्ध जल सें अभिषेंक  करने के बाद माता मन्दिर में आकर पूजा अर्चना कर अनी अज्ञारी मन्दिर में चढा रहे हैं। वहीं सिकन्दराराव में भी चारों ओर का वातावरण भक्तिमय बनाया हुआ है। मन्दिरों पर बज रहे घंटों  और आरती की आवाजें वातावरण को आंददित कर रहें है। सिकन्दराराव में पथवारी माता, चामुंडा माता मन्दिर, बगिया बारहसैनी, गौरी शंकर मन्दिर सहित सभी मन्दिरों पर भक्तों की भाडी भीड उमड रही हैं। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। साथ ही हसायन क्षेत्र केदेहात के साथ साथ कस्वा के पथवारी मंदिर,षीतला मंदिर, ष्यामपुर बाली माता,चामुंडा देबी पिछौंती,खिटौली,कानऊ,अंडौली के देबी मंदिरो पर भक्त भक्तिभाव में डूवकर माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं। देबी मंदिरों पर सुबह से ही भीड भाड दिखाई दे रही है। चैत्र नवरात्र में भक्तों की चहल पहल के कारण माता के जयकारों व घंटो की आबाज से पूरा क्षेत्र गूंजयमान हो रहा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने