- विस्फोट की आवाज और घर की छत के उड़नें से आसपास की आबादी में मची अफरा तफरी - घनी आबादी वाले इलाके में संचालित हो रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री
- पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फायर सर्विस, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पंहुचे
हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीपुर कला आबादी इलाके में चल रही अवैध पटाखे की फैक्ट्री में अज्ञात कराणों के चलते हुये विस्फोट से मकान की छत उड़ गयी तथा फैक्ट्री संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट की आवाज और घर की छत के उड़नें से आस पास की आबादी में अफरा तफरी मच गयी। विस्फोट में घायल मकान स्वामी को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहंुचाया गया। धमाके की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फायर सर्विस, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुँच कर जाँच पड़ताल में जुट गए हैं।
हाथरस सदर कोतवाली इलाके के नवीपुर कला में अवैध पटाखा फैक्ट्री में अज्ञात कराणों से हुये विस्फोट ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिये हैं। नवीपुर निवासियों का कहना है कि ये लोग दिपावली से ही आबादी क्षेत्र में पटाखे बनाने का काम करते आ रहे हैं। मंगलवार को अचानक हुये विस्फोट में मकान स्वामी के साथ दो अन्य लोग और भी घायल हुये हैं। विस्फोट स्थल के पास ही धमाके में प्रयोग होने वाली और बारूद भी रखी थी अगर उसमे आग लग जाती तो हादशा और बड़ा हो सकता था। विस्फोट की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी घटना स्थल पर आ गयी और जांच पड़ताल में जुट गयी है। विस्फोट में घायलों को उपचार के लिय हाथरस बागला जिला अस्पताल भेजा गया है। विस्फोट में घायल मकान स्वामी का उपचार कर रहे डाक्टर का कहना है कि गंभीर हालत में घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मैडीकल रैफर किया गया है। वहीं एएसपी हाथरस और एसडीएम हाथरस का कहना है की विस्फोट के कारणों की जाँच करवाई जा रही है और उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।