- छात्र/छात्राओं, शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों कोदी गयीं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों एवं कानून की जानकारी
हाथरस। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत ए0आर0टी0ओ0 प्रशासन एवं प्रवर्तन महेश चन्द्र शर्मा द्वारा भारत प्रसिद्ध जादूगर वी0 सम्राट के सौजन्य से मैजिक शो का भव्य आयोजन श्याम कुंज स्थित एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इ0का0 हाथरस में किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ए0आर0टी0ओ0 महेश चन्द्र शर्मा ने सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों एवं कानून की जानकारी छात्र/छात्राओं, शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को देते हुए कहा कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी। उन्होंने कहा कि 16 वर्ष से कम के बालक/बालिकाओं को किसी भी प्रकार से बिना गेयर वाली स्कूटी न चलाने दें तथा 16 वर्ष के उपरान्त बिना गेयर वाली गाड़ी चलाने का लाइसेंस आर0टी0ओ0 कार्यालय से बनवालें एवं 18 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिकायें किसी भी दशा में मोटर साइकिल एवं कार आदि का संचालन न करें। स्कूटर, मोटर साइकिल किसी भी दशा में बिना हेलमेट के न चलायें क्योंकि दुर्घटना होने पर ऐसे न जाने कितने लोग हैं जो हेडइन्ज्री के कारण अपने प्राण गवा देते हैं। कार आदि चलाते समय ड्राइवर तथा पास बैठे व्यक्ति अनिवार्य रूप से सीट बैल्ट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि स्कूल, कालेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने एम0एल0डी0वी0 के छात्र/छात्राओं से अपेक्षा की कि वह सड़क जागरूकता सम्बन्धी नियमों एवं कानून को अपने परिवार, इष्ट मित्र एवं आस-पड़ोस में प्रसारित करेंगे जिससे अकाल मृत्यू पर काबू पाया जा सके।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि महेश चन्द्र शर्मा, कमलेश कुमार, परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्जवलन किया गया। कालेज के डायरेक्टर राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षाविद स्वतंत्र कुमार गुप्त ने भारत प्रसिद्ध जादूगर वी0 सम्राट एवं अतिथियों का पगड़ी पहनाकर एवं माल्यापर्ण कर स्वागत किया। श्री गुप्त ने कहा कि सीट बैल्ट न बांधने की चूक से हमें केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे को खोना पड़ा था।
उन्होंने ए0आर0टी0ओ0 को आश्वस्त किया कि वह नियम विरूद्ध किसी भी छात्र/छात्रा को अपने विद्यालय में मोटर साइकिल/स्कूटी आदि को बिना लाइसेंस के नहीं लाने देंगे। इस अवसर पर जादूगर वी0सम्राट के हैरतअंगेज कार्यक्रमों ने जन समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर0टी0ओ0 कार्यलय के पप्पू प्रकाश, राजकुमार एवं एम0एल0डी0वी0 के कोर्डीनेटर आर0पी0 कौशिक, शैलकान्ता गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या नीरू गुप्ता, पूनम वाष्र्णेय, ममता सूद, भगवती प्रसाद, आई0के0 राना, मुरारी लाल, पुनीत गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद, श्याम सिंह, माधव, मनीष कुमार, मोेहित, सारिका सोनी, मोहिता गुप्ता, गीता गुप्ता, सचिन अग्रवाल, संजय मिश्रा, पंकज अग्रवाल, पवन शर्मा, सोनू शर्मा, मोहक गुप्ता, विश्वजीत आदि का विशेष योगदान रहा। अंत में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।