Top News

हिन्दू समाज के मृत बच्चे दफनाने के स्थल श्याम सरोवर की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पानी व दलदल को देख लौटी

हाथरस। हिन्दू समाज के मृत बच्चों को दफनाने के स्थल मथुरा रोड स्थित श्याम सरोवर के अतिक्रमण ग्रस्त हो जाने के बाद आज जमीन की पैमाइश करने पहुंची तहसील की राजस्व टीम व एसडीएम सदर तथा पालिका सभासदों को जमीन की बिना पैमाइश किये ही वापस लौटना पडा। श्याम सरोवर में बच्चे दफनाने के लिये जगह न होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि गत 21 दिसम्बर केा घण्टाघर पर चाय विक्रेता तुलसी गोस्वामी के 7 माह के बच्चे की मौत हो जाने पर उसके शव को दफनाने के लिये श्याम सरोवर ले जाया गया था लेकिन श्याम सरोवर में अवैध अतिक्रमणों के चलते जहां शव दफनाने को जगह नहीं बची है वहीं उसके कुछ भाग में पानी भरा हुआ है और परिजनों द्वारा जैसे तैसे बच्चे के शव को दफनाया गया था तथा उक्त समस्या को लेकर जब पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा से बात की गई तो उन्होंने श्याम सरोवर की पैमाइश कराकर सुन्दर पार्क व बच्चे दफनाने के स्थल को सुरक्षित कराये जाने की बात कही थी।
उक्त क्रम में आज तहसील की राजस्व टीम लेखपाल मदन मोहन शर्मा के नेतृत्व में पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा सभासदों को लेकर श्याम सरोवर की पैमाइश के लिये पहुंची तथा बाद में मौके पर एसडीएम सदर भी पहुंच गये। राजस्व टीम ने श्याम सरोवर का मौका मुआयना किया लेकिन श्याम सरोवर में पानी भरा होने व दलदल होने के कारण पैमाइश नहीं हो सकी और ना ही निशान लगाये जा सके और टीम को वापस लौटना पडा।
उक्त सम्बंध में तहसील के लेखपाल मदन मोहन शर्मा ने बताया कि श्याम सरोवर में पानी भरा होने व दलदल के कारण जगह की पैमाइश नहीं हो सकी है और ना ही निशान लग सके हैं। पानी की निकासी होने के बाद ही उक्त कार्य हो सकेगा।
श्याम सरोवर के निरीक्षण के दौरान लेखपाल मदन मोहन शर्मा, छेदीलाल, सभासद सुरेश चैधरी, प्रदीप शर्मा, विनोद प्रेमी, प्रमोद कुमार शर्मा, हिन्दुवादी नेता अनूप वाष्र्णेय, प्रशांत मिश्र, युनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।
उक्त सम्बंध में पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि श्याम सरोवर की भूमि पालिका के अभिलेखों में दर्ज है और उसमें लम्बाई-चैडाई अंकित है तथा श्याम सरोवर में से शीघ्र ही पानी निकलवाया जायेगा और पालिका बोर्ड की होने वाली बैठक में श्याम सरोवर का प्रस्ताव है और उसमें सुन्दर पार्क व स्थान सुरक्षित कराया जायेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने