Top News

केन्द्रीय सर्वेक्षण टीम लेगी शहर में सफाई का जायजा

हाथरस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत शहरों में स्वच्छता का सर्वे करने व लोगों की राय जानने के लिये आज शासन से आयी केन्द्रीय सर्वेक्षण टीम द्वारा शहर में स्वच्छता सर्वे शुरू कर दिया गया है।
शासन से आयी केन्द्रीय सर्वेक्षण टीम द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में सफाई अभियान का निरीक्षण किया जायेगा तथा शहर के लोगों से टीम आसान से सवाल पूछकर सर्वे करेगी। उक्त टीम द्वारा पूरे जिले में सर्वे किया जायेगा। केन्द्रीय सर्वेक्षण टीम ने आज नगर पालिका कार्यालय में स्वच्छता को लेकर जानकारी ली गई तथा टीम का यह अभियान आज से 6 जनवरी तक चलेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने