Top News

मासूम बालिका को बुरी नीयत से दबोचा

सिकन्दराराव। थाना हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि वह दलित समाज से जाटव जाति का है। आज उसकी 6 वर्षीय पुत्री जो की कक्षा तीन की छात्रा है। मुझे खाना देने कस्बा पुरदिलनगर स्थित एच पी गैस गोदाम के समीप खेत पर खाना देने आ रही थी तभी रास्ते में आरोपी सोनू पुत्र शहीद निवासी मोहल्ला गड्डा पुरदिलनगर ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और अश्लील हरकत करने लगा। चीख पुकार सुनकर लोग एकत्रित होने लगे तभी मौका पाकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने में सफल हो गया। पुलिस ने बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने