Top News

पालिका बोर्ड की पहली बैठक कल 6 जनवरी को, कई प्रस्ताव हुए तैयार

हाथरस। नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित बोर्ड की कल 6 जनवरी को पहली बोर्ड बैठक पालिका के सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजित तथा कल की बोर्ड बैठक में चुनावों के दौरान किये गये वायदों के मुताबिक उन घोषणाओं को अमली जामा पहनाया जायेगा।
नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित सभासदों के बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा लेंगे तथा बैठक में ईओ स्वदेश आर्य भी मौजूद रहेंगे। सूत्र बताते हैं कि पालिका की पहली बोर्ड बैठक में शहर की ज्वलंत समस्या बढे हुए जलकर व ग्रहकर को समाप्त करने, शहर की शान घण्टाघर तथा तालाब चैराहा का सौन्दर्यीकरण, हिन्दू समाज के आस्था से जुडे श्याम सरोवर, शहर में सफाई की विशेष व्यवस्था हेतु इंतजामों आदि के प्रमुख प्रताव तैयार कर बैठक में शामिल किये गये हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने