हसायन। बिकास खंड क्षेत्र के गांव अंडौली में गांव के ही कुछ दबंग किसानों ने ग्राम पंचायत केे 40 बीघा चारागाह पर अबैध रूप से कब्जा कर गेंहू की खेती की जा रही थी।ग्रामीणों ने किसानों द्वारा चारागाह की जमीन पर कब्जा करके खेतमी किए जाने की शिकायत तहसील दिवस में की गई थी। शुक्रबार की दोपहर को एसडीएम ज्योत्सना बंधु ,तहसीलदार योगेन्द्र सिंह नायाब तहसीलदार संजय सिह,व राजस्व टीम में लेखपाल रामदास गौतम,मुकेंश कुमार, कानूनगो सतेन्द्र कुमार कोतवाली पुलिस एसओं प्रबीण कुमार सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत अंडौली में राजस्व टीम से पैमाइश कराना शुरू किया। तो ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यवाही का बिरोध भी किया।एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने गांव से एक टैक्टर मंगवाकर चारागाह की जमीन पर खडी फसल को जुतवा दिया।एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने बताया कि चारागाह की 60 बीघा जमीन में 20 बीघा खाली पडी हुई थी।जब कि चारागाहा की 40 बीघा जमीन पर किसानों के द्वारा दबंगई के बल पर कब्जा करके कई बर्षो से की जा रही खेती को नश्ट कराकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया।प्रशासन की कार्यवाही से ग्राम पंचायत की जगह पर अबैध रूप से कब्जा करने बाले किसानों व लोगों में हडकंप मचा हुआ है।
तहसील प्रशासन व राजस्व टीम ने 40 बीघा चारागाह को कराया कब्जा मुक्त
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।