Top News

किराना व्यापारी की मैक्स गाडी चोरी कर भाग रहे शातिरों ने ट्रक में मारी टक्कर

हसायन। कस्बा के गडौला मार्ग स्थित एक किरान व्यापारी के गोदाम से कुछ शातिरों ने मैक्स लोडर गाडी को चोरी करके ले जाने में सफल हो गए।उक्त शातिर मैक्स गाडी को लेकर दिल्ली की तरफ ले जाते समय गभाना के निकट अलीगढ रोड पर एक ट्रक से टकरा जाने के बाद शातिर मैक्स को मौके पर छोडकर भाग जाने में कामयाब हो गए।वही किराना व्यापारी द्वारा कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक गाडी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नही की है।पीडित व्यापारी का कहना है कि उसके द्वारा जो तहरीर दी गई हैं उसके आधार पर पुलिस घटना की रिपोर्ट ही दर्ज नही करना चाह रही है।पीडित व्यापारी का कहना है कि पुलिस उस पर तहरीर को बदलवाकर अपने हिसाब से लिखवाए जाने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कह रही है।जानकारी के अनुसार कस्बा के मौहल्ला दखल निवासी संजय कुमार गुप्ता पुत्र रामसहाय गुप्ता की मौहल्ला जाटवान में किराना की दुकान हैं,वही गडौला मार्ग पर गल्ला आढती होने का काम भी करते है।गत तीन दिन पूर्व संजय गुप्ता के गोदाम से कुछ शातिर मैक्स गाडी को ताला तोडकर चोरी करके ले जाने में सफल हो गए थे।संजय गुप्ता ने कोतवाली में कस्बा के ही दो युवकों पर मैक्स गाडी चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की हैं।हालांकि पुलिस ने इस मामलें में दो सगंे भाईयों को भी पूछताछ करने केे लिए हिरासत में ले लिया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने