Top News

दूसरे की गाडी में चाबी लगाकर रिस्तेदारी लेकर पहुंचना पडा महंगा

हसायन। क्षेत्र के गांव नगला रति में शनिवार की दोपहर को गांव जाऊ के एक रिस्तेदार द्वारा नगला रति तिराहे पर सामान खरीदे जाने के दौरान अपनी बाइक में चाबी लगाने के बजाय दूसरे व्यक्ति की बाइक में चाबी लगाकर ससुराल लेकर पहुंच गया। जब उक्त व्यक्ति ने ससुराल पहुंचकर गाडी को बदला हुआ देखा तो वह बुरी तरह घबराकर बापिस नगला रति पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे बाइक चोर समझकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर डाली।वही कुछ राहगीरों ने बाइक सवार व्यक्ति को बाइक चोर समझकर पीटे जाने के बाद डायल 100 पर फोन करके घटना की सूचना देकर पकडवा दिया गया।जानकारी के अनुसार बनी सिंह पुत्र राजबीर सिंह शनिवार को क्षेत्र के गांव जाऊ में शैतान सिंह के यहां पर रिस्तेदारी में जाने के लिए अपनी बाइक को चैराहे पर खडी करने के बाद बाजार में सामान की खरीददारी करने के बाद अपनी बाइक की बजाय धुबई निवासी एक व्यक्ति की बाइक मेंचाबी लगाकर चालू करके रिस्तेदारी में लेक पहुंच गया।जब रिस्तेदारों ने उससे दूसरी बाइक ले लिए जाने की जानकारी की तो बनी सिंह अपनी बाइक की बजाय किसी दूसरे की बाइक को देखकर घबरा गया।जब वह बाइक बापिस लेकर नगला रति तिराहे पर पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे बाइक चोर समझकर बुरी तरह पीट डाला।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने