Top News

बसई में खंडजा गलत लगाए जाने से परेशान है ग्रामीण

हसायन। ब्लाक क्षेत्र के गांव बसई में प्रधान द्वारा गांव के गांधी चैक को जाने बाली गली के खंडजे को उखडवाकर दुबारा पुरानी ईटों सें ही खंडजा गलत तरीके से लगा दिए जाने के कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं।ग्रामीणों ने प्रधान द्वारा खंडजे को उखडवाकर गलत तरीकें से लगवाए जाने का बिरोध करते हुए गांव में प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर बिकास खंड अधिकारी से खंडजे को उखडवाकर इंटरलाकिंग कराए जाने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान ने इंटर लाकिंग कार्य कराए जाने के बजाय पुरानी ईटों को ही खडवाकर फिर से पुराने जमाने का ही खंडजा लगवा दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि खंडजा में गलत तरीके से ईटे लगाए जाने के कारण हर रोज बच्चे व बुजर्ग खंडजे पर गिरकर घायल हो जाते है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने