Top News

खाद्य विभाग की छापेमारी से खलबली

सिकन्दराराव। मिलावट खोरी की शिकायत पर कस्बा में खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई तथा विभागीय कार्यवाही से व्यापारियो में हड़कंप मच गया और दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गये।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्रपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ कस्बा केे बाजार मंडी गांधीगंज स्थित श्रीबाला जी ट्रेड्स के यहाँ पर छापेमारी कर रिफाइंड आदि के नमूने लिये। विभागीय कार्यवाही से मिलावट खोर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान बाजार के समस्त व्यापारी एकजुट हो गए और मंडी गांधी गंज पर पहुँच गए। छापेमारी को देख दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर फरार हो गए।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने