हसायन। शुक्रबार को मतगणना पूरी होने के बाद जब नगर पंचायत अध्यक्ष बेदबती माहौर अपने समर्थकों के साथ कस्बा हसायन पहुंची तो उन्होने कस्बा के पथवारी माता मंदिर पर मत्था टेककर दर्शन करने के लिए गाडी से निकलकर मंदिर पर पहुंची तभी उनकी गाडी में एक काला सर्प फन उठाकर गाडी में खडा हो गया।जब बेदबती व उनके समर्थकों ने गाडी में सर्प देखा तो अचानक हडकंप मच गया।वही बेदबती के कुछ समर्थकोंने सर्प को मारने से इंकार किया तो कस्बा के लोगों व भाजपाईयों ने सर्प को बनखंडेश्वर महादेब का प्रतीक बताकर हाथ जोडकर प्रार्थना करने के लिए कहा तो बेदबती के द्वारा सर्प के सामने हाथ जोडकर प्रार्थना करते ही सर्प गाडी से गायब हो गया।सर्प के चले जाने के बाद बेदबती माहौर अपने समर्थकों के साथ बनखंडेश्वर महादेब मंदिर पहुंचकर भगबान शिव के दर्शन किए।
चेयरमैन की गाडी में निकला सर्प मचा हडकंप
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।