Top News

मकान पर कब्जा किए जाने से रोका तो की दबंगों ने फायरिंग, एसपी के आदेश पर प्रधान सहित सात नामजद व 12 अज्ञात

हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव बस्तोई में ग्राम प्रधान व उसके साथियों ने दबंगई  के बल पर एक व्यक्ति के मकान को तोडकर कब्जा किए जाने का प्रयास किए जाने के दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा दबंगों का बिरोध किए जाने पर दबंगों ने पीडित पर तंमचे से फायरिंग कर दी।इस मामलें में पीडित ने एसपी से घटना की शिकायत करते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।वही पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामलें की छानबीन में जुट गई हैं।जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र लक्ष्मण ंिसंह निवासी बस्तोई हाल निवासी यादव मानपुर थाना बरसाना जनपद हाथरस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसने गांव बस्तोई में कुछ लोगों के साथ एक प्लाट लिया था।जिस पर मकान का निर्माण भी करवाया गया था।गत 29/30 अक्टूबर की रात्रि को प्रधान महेश चन्द्र पुत्र शैतान सिंह,अरबिंद पुत्र चन्द्रभान,राकेश कुमार,राजेन्द्र सिंह पुत्र कृष्णपाल,चन्द्रभान पुत्र मुंशीलाल,सूरपाल पुत्र पन्नालाल व 10-12 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके मकान पर कब्जा करते हुए उसके तोडने का प्रयास करने लगे।जब वह मौके पर पहुंचा तो दबंगों ने राजकुमार को देखते ही उसके साथ गाली गलौज करते हुए तंमचे से जानलेबा फायरिंग कर डाली।इस मामलें में एसओं प्रबीन कुमार सिंह का कहना है कि उक्त घटना पूरी तरह संदिग्ध लग रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने