Top News

लूट हत्या डकैती का फरार बारंटी दबोचा

हाथरस/हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव बांण अब्दुलहईपुर के माजरा हरीपुर में दस साल पूर्व हुई लूट डकैती हत्या के मामलें में फरार चल रहे बाछिंत बारंटी को पुलिस ने रबिवार को हाथरस सिकन्द्राराऊ मार्ग स्थित नगला रति के निकट मजार के पास से तंमचा व दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार दस साल पूर्व हरीपुर गांव में कुछ बदमाशों द्वारा हरी सिंह गार्ड के घर पर लूट व डकैती की बारदात को अंजाम देकर हरी सिंह की हत्या करके लाखों रूपए का माल ले गए थे।इस मामलें में पुलिस ने कई आरोपियों को पूर्व में ही जेल भेज दिया था।बताते है कि रबिवार को यतेन्द्र सिंह उर्फ अतुआ पुत्र होतीलाल निवासी बनवारीपुर इस मामलें में बाछिंत चल रहा था।रबिवार को एसआई जितेन्द्र सिंह चैहान को मुखबिर ने सूचना दी कि यतेन्द्र उर्फ अतुआ नगला रति के निकट मजार के पास खडा होंकर कही जाने के लिए बाहन का इंतजार कर रहा है।सूचना मिलते ही एसआई जितेन्द्र सिंह पुलिस के साथ नगला रति मजार के पास पहुंचे तो यतेन्द्र पुलिस को देखकर हडबडा गया।एसआई जितेन्द्र सिंह ने जब उसकी हडबडाहट देखकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अतुआ बताया।एसआई को उसके पास से 315बोर का तंमचा व दो कारतूस जिंदा बरामद हुए।एसआई ने रिपोर्ट दर्ज कराकर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने