Top News

सात घंटे तक किसान अधिकारियों के इंतजार में बैठे रहे

हसायन। कोतवाली में किसानों द्वारा दिए जा रहे धरना में शामिल सभी किसान सुबह से भूखे प्यासें कोतवाली में अपनी मांग को लेकर सुबह से बैंठे रहे।मगर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी व बन बिभाग के अधिकारियों ने सुबह से शाम 4ः03 मिनट तक कोतवाली की जमीन पर बैठे हुए किसानों की सुध लेना जरूरी नही समझा।किसानों द्वारा कोतवाली में जमीन पर बैठ जाने के बाद राजनैतिक लोग भी किसानों के साथ कोतवाली में बैठ गए।शाम चार बजे के करीब एसडीएम सासनी अंजुम बी,एसडीएम सिकन्द्राराऊ ज्योत्सना बंधु व सीओं आशीष प्रताप सिंह कोतवाली पहुंचे तब कही जाकर किसानों को अधिकारियों से उम्मीद जगी।तीनों अधिकारियों के निर्देश के बाद किसान घरों को शाम 04ः05 मिनट पर घरों को बैरंग लौटे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने