हाथरस। नगला अलगर्जी अम्बेडकर बगीची के सामने निवासी व भाजपा लहरा मंडल के मीडिया प्रभारी बलवीर सिंह गौतम ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, डीजीपी, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, डीआईजी, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि सिद्धार्थ नगर निवासी एक व्यक्ति ने उससे 35 हजार रूपये उधार लिये थे जिन्हें मांगने पर वह व्यक्ति जान से मारने की धमकी दे रहा है।
बलवीर सिंह गौतम ने पत्र में कहा है कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक व्यक्ति ने भतीजे की बीमारी की कहकर उनसे 1 अक्टूबर 15 को दस हजार रूपये उधार लिये थे। उसके बाद दुबारा भतीजी की शादी के लिये 10 हजार रूपये उधार लिये थे और कहा था कि 6 माह के अन्दर वापिस कर दूंगा। 3 मई को 20 हजार रूपये लेने वाला व्यक्ति अपने एक साथी के साथ आया और 15 हजार रूपये और मांगकर ले गया एवं सारे रूपयों को एक साथ वापिस करने का वायदा कर गया। जब उससे गत दिनों रूपये मांगे तो उक्त व्यक्ति अपने 3 साथियों के साथ मेरे घर पर आया और मेरी पत्नी को धमकाते हुये कहा कि अपने रूपयों को भूल जाओ वरना तेरे पति को जान से मरवा दिया जायेगा। पत्र में कहा है कि रूपये उधार लेने वाला व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है। बलवीर सिंह गौतम ने व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।