Top News

कल ऐतिहासिक होगा आशीष शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह, तैयारियां पूर्ण, शपथ ग्रहण समारोह में आयेंगे राष्ट्रीय व प्रांतीय नेता, तैयारियों का लिया जायजा

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। नगर पालिका परिषद के भाजपा के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा के कल 12 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से तालाब चैराहा पुरानी कलेक्ट्रेट में विशाल शपथ ग्रहण समारोह की पहली बार विशाल ऐतिहासिक तैयारियां की गई हैं और शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेता तथा सांसद, विधायक आदि दिग्गज नेता भाग लेंगे। तैयारियों का आज स्वयं पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने जहां जायजा लिया वहीं भाजपा द्वारा कल शहर को भगवा रंग में रंगने की तैयारियां हैं।
नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा के कल 12 दिसम्बर को आयोजित विशाल ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह स्थल पुरानी कलेक्ट्रेट में चल रहीं तैयारियों का जायजा लेने आज सुबह स्वयं पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा अपनी पूरी टीम, भाजपा पदाधिकारियों तथा पालिका प्रशासन के साथ पहुंचे और निरीक्षण किया वहीं उन्होंने पालिका प्रशासन को आगुन्तकों के बैठने हेतु कुर्सियों का बेहतर प्रबंध करने व वीआईपी अतिथियों के आगमन पर मंच तक पहुंचने के रास्ते आदि तैयार करने के निर्देश दिये साथ ही वाहनों की पार्किग व्यवस्था को भी कहा।
पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद, विधायकगण, जिलाध्यक्ष व पूर्व जनप्रतिनिधि गण तथा अन्य दिग्गज वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह की जहां ऐतिहासिक तैयारियां की गई हैं वहीं कल पूरा शहर भगवामय नजर आयेगा तथा इतने बडे स्तर पर हाथरस में पहली बार किसी पालिकाध्यक्ष के शपथ ग्रहण की तैयारियां की गई हैं।
आज सुबह निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के साथ पालिका ईओ स्वदेश आर्य, विधायक प्रवक्ता मोहन पंडित, सुनीत आर्य, ललित शर्मा लब्बू पंडित, विजय स्वर्णकार, संजय अग्रवाल, प्रेमप्रकाश शर्मा पागल गुरू, जगदीश शर्मा, प्रबल कुलश्रेष्ठ, अमर सिंह पाण्डेय आदि लोग साथ थे।
                                             हाथरस की हर खबर सीधे आप तक- www.hathraslive.com    

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने