हाथरस। सामाजिक संस्था क्राइम फ्री इंडिया फोर्स जिला इकाई की लहरा बाईपास रोड स्थित मिथलेश फाॅर्म में बैठक हुई। मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाटी, संस्थापक शिवराज स्वराज शामिल हुए। मुख्य अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संस्था की युवा टीम का गठन किया। संस्था के युवा जिलाध्यक्ष पद पर शुभम माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अंकित माहेश्वरी, महासचिव राजुल माहेश्वरी, जिला प्रभारी पंकज माहेश्वरी, आरटीआई एक्टिविटी अजय माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी आमिर खान, जिला सलाहकार राहुल माहेश्वरी, जिला सचिव वैभव सारडा, संगठन मंत्री राजुल वर्मा, कोषाध्यक्ष विट्ठल वाष्र्णेय, संरक्षक श्याम गट्टानी व जिला संयोजक पद पर प्रांशु अग्रवाल को मनोनीत किया। सभी युवा पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत हुआ।
इस अवसर पर डा. एससी शर्मा, डा. अमित सहानी, डा. पूजा सहानी, अनुराग शर्मा एड., राजकुमार गुप्ता, श्याम मुरारी माहेश्वरी, प्रेम सिंह यादव, कु. योगेश, शिवा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आशीष कौशिक एड. ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।