Top News

पेट्रोल पम्प से डीजल व पेट्रोल चोरी कर ले जाती कैंटर पुलिस ने पकड़ी

सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर जलेसर रोड स्थित एक पेट्रोल पम्प से भारी मात्रा में डीजल व पेट्रोल चोरी कर ले जा रही गाडी को पुलिस ने बरामद किया है।
बताया जाता है कस्बा पुरदिलनगर के जलेसर मार्ग स्थित प्रेमशंकर शर्मा निवासी मौहल्ला ब्राह्मणपुरी की श्री गंगा एच पी फिलिग स्टेशन पेट्रोल पम्प है। बीती देर रात्रि को अज्ञात चोर वहाँ से एक केंटर गाड़ी संख्या यू के 06 सीए/0988 में 44 कट्टियांे में डीजल व पेट्रोल को लादकर चोरी कर ले जा रहे थे। उक्त घटना की मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को केंटर गाड़ी पेट्रोल पम्प के पास ही करब से ढकी हुई मिली। पुलिस के पहुँचने से पूर्व चोर गाड़ी को छोड़कर भाग जाने में सफल रहे।
कोतवाली पुलिस ने कैंटर गाड़ी को डीजल व पेट्रोल की कट्टियो सहित अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने पूछताछ के लिए पेट्रोल पम्प के एक सेल्समेन को अपनी हिरासत में लिया है। अभी तक मामले को लेकर पेट्रोल पम्प स्वामी की ओर से कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
उक्त सम्बंध में सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला      संदिग्ध लग रहा है। पम्प स्वामी ने रिपोर्ट के लिए कोई तहरीर नहीं दी है। हम अपने स्तर से मामले की जांच करा रहे हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने