Top News

सहकारी समितियों पर बसूली की रकम को दूसरे के खाते में ट्रांसफर करके किया गया धन गबन, ई-मेल पर पडे है आदेश व घोटाले का जांच पत्र

हाथरस/हसायन।बिकास खंड क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों पर सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी इनार्मुरहमान के कार्यकाल में तैनात प्रभारी सचिवों ने उधारी पर क्षेत्र के किसानों को बितरित किए गए खाद की बसूली करने के बाद सहकारी बैंक में जमा करवाने की बजाय समितियों पर कार्य करने बाले प्राइबेट चपरासी व पल्लेदारों के खातों में जमा करके सचिवों के द्वारा जमकर गबन किया गया।मगर सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा शिथिल कार्यप्रणाली के कारण किसी भी सहकारी समिति पर निरीक्षण किया गया।और न किसी भी अधिकारी से बैंक का निरीक्षण कराना उचित समझा गया।जब कि पुरदिलनगर शाखा से सम्बद्ध 13 समितियों के ऋण खातें को डेबिट करके बैंक अधिकारियों ने एक महिला के खाते में बिभिन्न तिथियों में क्रेडिट करके 13 जुलाई 2013 को बैंक के शाखा प्रबंधक व कैशियर द्वारा निकाल भी लिया गया।जब कि 05 जुलाई 2013 को बैंक कर्मचारियों ने 07 समितियों के ऋण खाते को डेबिट कर जगन्नाथ पुत्र बंशीधर के खाते में क्रेडिट करने के बाद 10 जुलाई 2013 को राकेश कुमार नाम के एक व्यक्ति के खातें में धनराशि को ट्रांसफर करने के बाद उक्त राशि को नही निकाला गया।जब कि कानऊ समिति के ऋण खातें को डेबिट कर लाखों रूपए का गबन किया गया।जबकि इसी प्रकार हसायन,नगरिया पटटी देबरी,बरसौली,पोरा,भुर्रका बस्तोई,बकायन,के सचिवों ने बसूली की धनराशि को अपने खातों में जमा करने के बाद निकाल भी लिया गया।मगर सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा आज तक इस मामलें में कोई कार्यवाही नही की गई।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने