हाथरस/हसायन।क्षेत्रीय सहकारी समिति बसई बस्तोई पर तैनात तत्कालीन प्रभारी सचिव ने अपने द्वारा क्षेत्र के किसानों को उधारी पर दी गई खाद की बसूली की जाने बाली रकम को अपने खातें में जमा कर 41 लाख 80 हजार की धनराशि का गबन किया।इस मामलें में क्षेत्रीय सहकारी समिति के बरिष्ठ आकिंक फूलसहाय द्वारा जब इस मामले की शिकायज रजिस्ट्रार से शिकायत की गई तब मामला खुलकर सामने आया।बरिष्ठ लिपिक फूल सहाय ने बताया कि तत्कालीन प्रभारी सचिव ने 26मार्च 3013 को 41 लाख80 हजार रूपए का गबन कर दिया।जब तत्कालीन प्रभारी सचिव ने बरिष्ठता के आधार को दरकिनार कर अपने पुत्र को ही प्रभारी सचिव का पद का जिम्मा दे दिया गया।तब इस मामलें की शिकायत लखनऊ की गई। तो रजिस्ट्रार लखनऊ द्वारा इस मामलें की जांच बिठाकर दोषी तत्कालीन सचिव के खिलाफ धन गबन किए जाने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश व आदेश मुख्य कार्यपालक अधिकारी अलीगढ कार्यालय को दे दिए गए है।
बस्तोई के तत्कालीन सचिव ने भी किया धन गबन
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।